सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम’ योजना के तहत 3675 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल में घर बैठे सिलाई, डाटा एंट्री जैसे कामों के अवसर हैं। 8वीं पास महिलाएं सामान्य पदों के लिए और सिलाई के लिए तो साक्षर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। लगभग 20,000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा, विकलांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता देकर घर पर आय का स्रोत मुहैया कराना है। पात्रता: राजस्थान की मूल निवासी महिला, न्यूनतम 18 वर्ष आयु। अधिकतम आयु सीमा नहीं। आवश्यक दस्तावेज: आधार, जन आधार, निवास प्रमाण पत्र, पैन, फोटो आदि।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- दिशा-निर्देश पढ़ें, ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
- जन आधार से रजिस्टर करें, ओटीपी वेरिफाई करें।
- पद चुनें, योग्यता-स्किल भरें, दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करें।
पदों के अनुसार अंतिम तिथि अलग-अलग है। आवेदन लिंक पर तुरंत चेक करें। यह घरेलू जिम्मेदारियों के साथ कमाई का शानदार मौका है!


Hiiii