जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस ने लगाए मोदी विरोधी नारे, BJP विधायक ने राहुल को ‘पप्पू’ कहा और कांग्रेसी को पीटा!

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस ने लगाए मोदी विरोधी नारे, BJP विधायक ने राहुल को ‘पप्पू’ कहा और कांग्रेसी को पीटा!

जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को सियासी ड्रामा चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए, जिसके जवाब में भाजपा विधायक युदवीर सेठी ने “राहुल गांधी पप्पू है” के नारे बुलवाए। मामला तब और बिगड़ गया जब सेठी ने कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज को पकड़कर जमकर कूट दिया।

घटना विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जब कांग्रेस सदस्यों ने मोदी सरकार की नीतियों का विरोध शुरू किया। सदन में नारेबाजी तेज होते ही भाजपा विधायकों ने पलटवार किया। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि सेठी ने हाफिज के गले को पकड़ लिया और मुक्के बरसाए। स्पीकर को सदन स्थगित करना पड़ा।

कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” बताते हुए भाजपा पर हमला बोला, जबकि भाजपा ने कांग्रेस के नारों को “अराजकता” करार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विपक्षी दलों ने युदवीर सेठी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *